दिव्य शक्ति ने 302 युवकों की संवारी जिंदगी, बनाया आत्मनिर्भर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की नामचीन संस्था दिव्य शक्ति रायगढ़ द्वारा हर साल सौ युवकों को निःशुल्क कार की ट्रेनिंग दी जा रही है। अभी तक 302 लड़कों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। इनमें से ज़्यादातर लड़के नौकरी पाकर अच्छी कमाई कर अपने परिवार की ज़िम्मेदारी बख़ूबी निभा रहे हैं।

            इसमें रायगढ़ शहर के ही नहीं, बल्कि काफ़ी दूरदराज़ के गांवों से भी लड़के आकर रायगढ़ में अपने रिश्तेदारों के यहाँ रहकर ट्रेनिंग लेते हैं। साईं मोटर ट्रेनिंग द्वारा 15 दिनों की प्रशिक्षण दी जाती है, साथ ही उन्हें गाड़ी के बारे में बारीकियां भी समझाई जाती है जिससे गाड़ी मे कोई समस्या आने पर युवक ख़ुद ही ठीक कर सके। आत्मनिर्भर युवकों में जयकिशन सिदार (गढ़उमरिया), अजय कुमार निराला (लोचन नगर रायगढ़), सूर्या कुमार (बरलिया), रामेश्वर राठिया (रेगड़ा), तरुण कुमार चौहान (दादरपाली बरमकेला), चतुर्भुज राठिया (बादपाली), सुजान कुमार (बेलादुला), संतराम चौहान (बिलाईगढ़ बरमकेला), सचिन मिरी (बोईरदादर रायगढ़) ने 2024 के दिसंबर महीने में प्रशिक्षण लिया। इसमें 3 लड़के नौकरी प्राप्त कर चुके हैं।

                          लायंस क्लब रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष रामनिवास मोड़ा और एमएल गुप्ता ने इन्हें सर्टिफ़िकेट देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की समझाईश भी दी जिससे ख़ुद के साथ किसी भी जानमाल की हानि न हो सके। कार्यक्रम में दिव्य शक्ति की अध्यक्ष कविता बेरीवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।

You may also like

Leave a Comment