चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में वार्ड सहित समूचे निकाय क्षेत्र के विकास की रखी बात
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर निगम चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी वार्डों तक पहुंचकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। इसी कड़ी में विजयपुर वार्ड क्रमांक 47 में पहुंचकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए ओपी ने वार्ड वासियों के सामने अपने एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही आने वाले समय में विकास के मामले में कैसे वार्ड का हर संभव विकास करेंगे उसकी रूपरेखा जनता के सामने रखा।
सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा एवं विकास को ही राजनीति में आने का कारण बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि 29 वर्षों से भाजपा में कार्यकर्ता बनकर समाज के मध्य काम करने वाले जीवर्धन चौहान को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। एक सच्चे कार्यकर्ता का सम्मान सिर्फ और सिर्फ भाजपा में ही संभव है। एक चाय वाला आज देश का प्रधानमंत्री बनकर राष्ट्र की सेवा में दिन रात लगा है। ऐसे ही हमारे महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान भी पूरे समर्पण के साथ शहर का विकास करेगा।
ओपी चौधरी ने आगे कहा कि हर वार्ड में कई प्रकार के काम होते हैं। जैसे सार्वजनिक पूजा पाठ वाले जगह में छज्जा निर्माण, छोटी-छोटी नालियों का निर्माण, खुले नालियों को कवर करने का काम, चबूतरा निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण यह सब कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं होनी दी जाएगी। वहीं, बड़े कार्य जैसे तालाबों का सौन्दर्यीकरण, गार्डन निर्माण बड़ी सड़कों का निर्माण, बड़ी नालियों का निर्माण यह सब कार्य तुरंत स्वीकृत किए जाएंगे। ओपी चौधरी ने यह भी कहा कि आप अपने वार्ड से संतोषी परजा को पार्षद बनाकर भेजिए। वार्ड के विकास के लिए एक वर्ष मैं 50 लाख देकर हर कार्य को करवाऊंगा और आपके वार्ड का समुचित विकास होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रवक्ता मनीष शर्मा, कमल पटेल, वीरेंद्र शर्मा, निसार सिद्दीकी, रमेश शर्मा, अरविंद विरदी, भास्कर मिश्रा, फागु साहू, सोमकांत शर्मा, साजिद अहमद, अमित ईजारदार, मनोज परजा, लक्की राठौर, गुलाब पटेल, उमाशंकर मिश्रा, ठंडाराम सोनी, रोहित सिदार, राजेश डे, भरत टोप्पो, नीलिमा शर्मा, लक्ष्मी साहू, प्रियंका रथ, मीनाक्षी चौहान, भारती मेहर, वृंदा साहू, निकिता साहू, मंजू राठौर, रामनरेश राठौर, ममता शर्मा, अमेरी सिदार, सविता प्रधान, स्मिता साहू, नीतू पंडा, किरण पांडेय, आरती,अंशु साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

















