बेलादुला में संजय दास का खुला चुनावी कार्यालय

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

भाजपा नेता गुरूपाल सिंघ और अरुणधर दीवान ने किया उद्घाटन

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर के बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 में जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान और भाजपा कार्य समिति सदस्य गुरुपाल सिंघ भल्ला ने भाजपा प्रत्याशी संजय दास के चुनावी कार्यालय का शुभारभ किया।

          जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण दीवान ने बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद प्रत्याशी संजय कुमार दास और महापौर उम्मीदवार जीवर्धन चौहान के समर्थन में जनता से सहयोग की अपील की। साथ ही दोनों प्रत्याशियों को भाजपा द्वारा सर्व सम्मति से टिकट दिया है, इसलिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर वार्ड और रायगढ़ के विकास में सहयोग करें।

     वहीं, भाजपा कार्य समिति सदस्य गुरुपाल सिंघ भल्ला ने रायगढ़ विधायक और वित्तमंत्री ओपी चौधरी की तरफ से जनता के सामने बेलादुला पार्षद प्रत्याशी संजय कुमार दास के जितने पर 50 लाख रुपए के वार्ड विकास के लिए घोषणा भी की। वार्डवासियों की तरफ से बाजेगाजे और फूलमाला के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान और गुरूपाल सिंघ भल्ला का स्वागत किया गया।

You may also like

Leave a Comment