गर्ल्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहीं शालू अग्रवाल को कांग्रेस ने बहुचर्चित वार्ड नंबर 19 से उतारा चुनावी मैदान में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कांग्रेस की 46 सीट की सूची जारी हो चुकी थी, लेकिन शहर की सबसे चर्चित सीट वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। वैसे चुनावी घोषणा के बाद से ही शालू का नाम लोगों की जुबान पर था। इस पर अंततः कांग्रेस नेतृत्व ने मुहर लगाते हुए लिस्ट जारी कर दी।

          शालू एनएसयूआई के बैनर तले चुनाव लड़ कर गर्ल्स कॉलेज छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जब शालू लड़ी थी तो बीजेपी की छात्र इकाई एबीवीपी का खाता तक नहीं खुला था। कांग्रेस नेतृत्व ने पूर्व सभापति के खिलाफ इस युवा नेत्री को टिकट देकर इस वार्ड के चुनाव को भारी रोमांचक बना दिया है। सबकी नजर अब इस चुनाव में रहेगी और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

    चूंकि शालू लगातार सामाजिक गतिविधियों में अग्रसेन समाज के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं। अग्रवाल सीट माने जाने वाली इस सीट में अग्र समाज के लोगों की बाहुल्यता बहुत ज्यादा है। शालू की सक्रियता अपने समाज और महिलाओं के काफी रहती है। शहर वासियों की नजर इस जोरदार चुनाव पर बनी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment