जिंदल विद्यालय ने गण पर्व पर मनाया ‘स्वर्णिम भारत विरासत’

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। 76वां गणतंत्र दिवस 2025 की थीम “स्वर्णिम भारत विरासत” अर्थात भारत की ऐतिहासिक सांस्कृतिक और आर्थिक विकास इसी विषय के आधार पर ओपी जिंदल विद्यालय तराईमाल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।  

                 सर्वप्रथम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एस्कॉर्ट करते हुए विद्यायल की प्राचार्या अलका गोडबोले तथा मुख्य अतिथि के रूप में नलवा स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के निदेशक एसएस राठी का आगमन हुआ। विद्यालय के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट की। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या और मुख्य अतिथिगण द्वारा राष्ट्रीय ध्वजा फहराने की पवित्र परंपरा से शुरू हुआ। विद्यार्थियों द्वारा वीर महापुरुषों के प्रसिद्ध नारे व स्लोगन- “भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिन्दी, जय जवान जय किसान जय विज्ञान” के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

                विद्यालय के विकास और प्रगति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विद्यालय की नींव प्राचार्या ने अपनी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता, और शिक्षा के प्रति समर्पण ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर अपने अमूल्य विचारों और अनुभवों को सभी के साथ साझा करते हुए आशीर्वचनों से प्रेरित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक पर्व नहीं, बल्कि उन शहीदों और वीरों को याद दिलाता है जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके दिए गए आदर्शों पर चल कर बच्चों में अच्छे भविष्य का निर्माण करें। साथ ही मुख्य अतिथि एसएस राठी ने गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर अपने अमूल्य विचारों को साझा करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। विद्यालय एवं एडमिन ब्लॉक में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ का आयोजन भी किया गया।

  इसमें नर्सरी और प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने वीर महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों एवं महिला स्वतंत्रता सेनानियों के वेशभूषा धारण कर इस कार्यक्रम में चार चाँद लगाया। साथ ही कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों के संग्रह प्रस्तुत करके अनेकता में एकता और वतन  के प्रति अपने कर्तव्य को समझाया। वहीं दूसरी ओर कक्षा के विद्यार्थियों ने जय-जय प्यारा भारत देश  देशभक्ति गीत गाकर दर्शकों में देशभक्ति का संचार किया। कक्षा दसवीं की छात्रा एशना सिन्हा ने अंग्रेजी में भाषण और काव्या झा ने संस्कृत में भाषण देकर भारत देश की महिमा का बखान किया। कक्षा नर्सरी के विद्यार्थियों ने गाना “ स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने” गाना में सामूहिक नृत्य करके स्वच्छता का महत्त्व समझाया। वहीं कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी ने “वतन मेरा याद रहेगा” देशभक्ति गीत में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में मिठास और आनंद का आधार मिष्ठान्न वितरित किया गया।  


                   वहीं दूसरी तरफ 76 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित विद्यालय स्तरीय नृत्य प्रतिस्पर्धा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके अपना परचम लहराया। इन विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने सामूहिक नृत्य में भारत की संस्कृति, राष्ट्रीय एकता का परिचय, संविधान लागू होने के पश्चात देश के विकास एवं कुशल समृद्ध भारत का परिचय, राम मंदिर का भव्य निर्माण एवं महाकुंभ मेला का प्रदर्शन कर माता-पिता, गुरु एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया।


 
 

You may also like

Leave a Comment