चाइनीज मांझा बेचना पतंगबाज को पड़ा महंगा, कादर पर लगा 10 हजार का अर्थदंड

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। चाइनीज मांझा की बिक्री पर निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठा रहा है निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशानुसार निगम के अमले ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिक्री करने वाले बीड़पारा में पतंग दुकान चलाने वाले कादर पर 10 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की और दुकान से मांझा को जब्त करते हुए चाइनीज मांझा को मौके पर तत्काल डस्ट भी किया गया है।

            चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदार पर 10 हजार के अर्थदंड की कार्यवाही भी की गई। और दुकानदार को भविष्य में इस तरह के समान के विक्रय ना करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी से अपील भी की है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का विक्रय या उपयोग ना करे जहां भी यह बिकता हुआ दिखाई दे तत्काल निगम में शिकायत दर्ज कराए।

                            दरअसल, चाइनीज मांझे की धार इतनी तेज होती है कि यह क्षणभर में गंभीर चोटें पहुंचा सकती है। इसके बावजूद चोरी-छिपे चाइनीज माझे की बिक्री दुकानों में जारी है। श्री क्षत्रिय ने यह भी कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि यह मुहिम लगातार जारी रहेगी, ताकि चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लग जाए।

You may also like

Leave a Comment