रायगढ़ ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की मोना कंकरवाल बनीं अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

मायानगरी के मेकअप आर्टिस्ट राजू ओरपे और हेयर गुरु राज ने सिखाए मेकअप के गुर

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। स्थानीय प्रतिष्ठित होटल में महिलाओं के एक कार्यक्रम में मुंबई से शामिल हुए एक बहुत ही बहुप्रतीक्षित मेकअप आर्टिस्ट राजू ओरपे ने ब्यूटी पार्लर से सम्बंधित महिलाओं को मेकअप के गुर सिखाए। वहीं, छत्तीसगढ़ हेयर गुरु राज श्रीवास ने भी बालों के बारे में कुछ नया ज्ञान दिया।

     करीबन अर्धशतक की संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट कॉम्पिटिशन भी कराया गया। इसमें मुंबई से पधारे अंतरराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट राजू दादा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देते हुए हौसला बढ़ाया। रायगढ़ में पिछले कुछ सालों से ही महिला ब्यूटी पार्लर के अध्यक्ष पद का रिक्त होना सभी को खल रही थी। वहीं ब्यूटी पार्लर से जुड़े वरिष्ठ सौन्दर्य विशषज्ञों की पूर्व सहमति व महिलाओं ने मंच पर जाकर रायगढ़ के जाने माने ब्यूटी पार्लर संस्थान की संचालिका श्रीमती मोना कंकरवाल को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया।

                  आपको बता दें कि मोना रायगढ़ जिले के पहले महिला ब्यूटी पार्लर यानी रूप ब्यूटी पार्लर के संचालक मुकेश कंकरवाल की अनुज वधु हैं और अंचल के सम्मानित हास्य कलाकार मनेष कंकरवाल की धर्मपत्नी व रायगढ़ के जानीमानी संस्था लेडी वर्ल्ड की संचालिका हैं। श्रीमती कंकरवाल ने सभी से वादा किया कि वह गरिमामय पद का सम्मान करेंगी और किसी भी महिला ब्यूटी पार्लर पर कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। जैसा कि पहले हो चुका है,और उस पर स्थानीय व बाहर से आईं महिलाओं पर बेजा दबाव दिया जाता रहा। आप सभी अपने कार्य को निखारने के लिए कहीं भी जाकर किसी भी सेमिनार को अटेंड कर सकती हैं। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी।

यही नहीं, श्रीमती कंकरवाल ने यह भी बताया कि रायगढ़ में पहला सेमिनार भी उनके पति मनेष कंकरवाल ने सन 2004 में करवाया, तब से उनकी यह परम्परा चल रही है, जो निरन्तर जारी रहेगी। कार्यक्रम में रायगढ़ की सुप्रसिद्ध संस्था रिहैब फाउंडेशन की संचालिका जस्सी फिलिप भी शामिल हुईं जो पिछले 3 दशक से महिला उत्पीड़न पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपनी आपबीती बताई कि एक समय था, जब किसी महिला को समाज मे अपनी जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत लगती थी, मगर आज आप सबको इस तरह आगे बढ़ते देख बहुत खुशी होती है। मैं अपनी संस्था के माध्यम से सबसे वादा करती हूं कि किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ होने पर हमारी संस्था आप लोगों के साथ है।

   वहीं वरिष्ठ पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल ने ब्यूटी पार्लर से जुड़ी महिलाओं से यह वादा किया कि उनकी संस्था का नगर निगम में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। इसके लिए इससे पहले हजारों रुपए की अवैध वसूली की जाती रही है। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही सुखद रहा।

You may also like

Leave a Comment