कलेक्ट्रेट में 8 अफसर और 48 कर्मचारी नहीं पहुंचे ड्यूटी में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट में कार्यालयों की हुई जांच, गायब मुलाजिमों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में पहुंचने के संबंध में हिदायत दी हुई है। कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर समय पर लोग कार्यालय पहुंच रहे या नहीं इसकी आज औचक जांच की गई।

                                   कलेक्टर कार्तिकेया गोयल आज प्रातः 10 बजे प्रतिदिन होने वाले राष्ट्रगान में शामिल हुए। इसके पश्चात उन्होंने प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर द्वय शशिकांत कुर्रे और समीर बड़ा के संयुक्त दल को जिला कार्यालय के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी की जांच की गई। इसमें 8 विभाग प्रमुख और 48 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इन सभी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। तय समय पर नहीं पहुंचने वालों का एक दिन सीएल अवकाश के रूप में दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि आगे देर से पहुंचने पर कार्यवाही सख्त होगी।

  कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित समय से कार्यालयों का संचालन शुरू हो जाए। सभी समय पर अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित हों। इससे अपना काम लेकर ऑफिस आने वाले लोगों के समस्या समाधान के लिए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कलेक्ट्रेट के साथ जिला मुख्यालय के अन्य सभी कार्यालयों में भी सबकी समय पर उपस्थिति हो। खासकर मैदानी इलाके और एसडीएम व तहसील कार्यालय, नगरीय निकायों के कार्यालयों में कार्यालयीन स्टाफ के समय पर नहीं पहुंचने जैसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए।

ड्यूटी से ये रहें गायब
कार्यालयों की जांच में जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी सुश्री राबिया खान, उपायुक्त सहकारिता सीएस जायसवाल, उप संचालक खनिज राजेश मालवे, सहायक श्रमायुक्त घनश्याम पाणिग्रही, प्रभारी सहायक आयुक्त ट्राइबल सुश्री आकांक्षा पटेल, सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो और अधीक्षक भू अभिलेख शिवकुमार पटेल कार्यालय में अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त आदिवासी विकास विभाग के 12, उपायुक्त सहकारिता विभाग के 9, श्रम विभाग के 6, भू अभिलेख शाखा के 5, खनिज शाखा के 5, आबकारी विभाग के 4, खाद्य शाखा के 2, डीएमफ शाखा के 2 तथा अंत्याव्यवसायी, जनसंपर्क और जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के 1-1 कर्मचारी भी अनुपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment