रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ में गत 3 से 13 जनवरी तक पहली बार आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला में रायगढ़ जिले के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों तथा अन्य राज्यों के स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों के लगभग 224 स्टाल लगाए गए थे , जिसका लाभ रायगढ़ और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों की जनता को मिला।
इसके साथ ही प्रतिदिन रायगढ़ जिले के स्व सहायता समूहों, विहान की दीदियों के विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही रायगढ़ अंचल की कला संस्थाओं एवं स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन आयोजनों के बीच, सुश्री जाॅली मुखर्जी द्वारा संचालित रिदम कल्चरल सेंटर के छात्र-छात्राओं ने भी गायन एवं नृत्य की प्रशंसनीय प्रस्तुतियां दी गईं, जो श्रीमती सुप्ती मुखर्जी के निर्देशन और नृत्य गुरु जेनिफर जोसेफ,गायन गुरु-देव चौहान और वादन गुरु-देवेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के तहत संपादित की गईं।
गायन में आसरा चौहान, प्रत्युष महापात्रा, शौविका बासु, सोनल उपाध्याय, अलका कुर्रे, जीत उपाध्याय, आदर्श सतपती ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, साथ ही लोकनृत्य, कथक और सेमी क्लासिकल की मिलीजुली प्रस्तुतियों में
शान्वी ठाकुर, अनुप्रिया जायसवाल, नव्या यादव, आद्या पाठक, गितिका मेहर, आद्या मेहर, तनवी देवांगन, नैनसी पटेल, कृति चंद्रा, शताक्षी गुप्ता, आव्या यादव, आश्वी थवाईत, तनुजा राठिया, आश्मी ईला स्वर्णकार, नंदिनी स्वर्णकार, दर्शना दृवेदी, शिप्रा चटर्जी, तनुश्री मजुमदार, शुभांगी साहू ने जनसमुदाय का मन मोह लिया।
उपस्थित हजारों दर्शकों द्वारा इन कार्यक्रमों के साथ ही क्षेत्रीय सरस मेला आयोजन समिति की भरपूर प्रशंसा की गई।




