रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन कार्यकाल और वित्तमंत्री ओपी चौधरी के कार्यों से प्रभावित होकर शहर के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में प्रयागराज महाकुंभ बस यात्रा कार्यक्रम के दौरान ओपी चौधरी ने नियाज खान को भगवा गमछा तथा फूलमाला पहना कर भाजपा में प्रवेश कराया। भाजपा परिवार में शामिल होने के लिए नियाज को शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, नरेश गोरख, जीवर्धन चौहान, प्रदीप, अभिलाष कछवाहा, चिंटू साबरी, मोहम्मद हैदर खान, रहमान खान, नवल किशोर, नानकुन निषाद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नियाज खान को बधाई देते हुए उम्मीद भी जताई कि उनकी सक्रियता से भाजपा का ग्राफ और ऊपर जाएगा।