सिसोदिया बने सरगुजा जिला भाजपा अध्यक्ष : संगठन को मजबूती और गति देने का लिया संकल्प

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

अंबिकापुर (सृजन न्यूज़)। सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन को एक नई दिशा और ऊर्जा देने के लिए भारत सिंह सिसोदिया को जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा आज जिले के चुनाव संगठन अधिकारी गुरुपाल सिंघ भल्ला ने की। उन्होंने जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ भाजपा नेताओं से गहन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया।

रेस्ट हाउस में हुई अहम बैठक

चुनाव संगठन अधिकारी गुरुपाल सिंघ भल्ला अंबिकापुर रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी पहली बैठक रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने जिले के राजनीतिक माहौल, संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।

भाजपा कार्यालय में स्वागत और चर्चा

रेस्ट हाउस में बैठक के बाद गुरुपाल भल्ला जी भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया।

You may also like

Leave a Comment