वार्ड नंबर 40 से अंजू त्रिपाठी ने ठोंका दावा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। आगामी नगर निगम चुनाव के लिए विभिन्न वार्ड के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं तथा राजनीति की समझ रखने वाले आमजनों के बीच चर्चाओं की गर्माहट लगातार देखने को मिल रही है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 40 जो सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है, यहां भी चुनावी तापमान अपने चरम पर है। वार्ड की तेजतर्रार महिला नेत्री अंजू त्रिपाठी पूर्व में प्रगतिशील पार्षद के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। यही कारण है कि आज वे किसी परिचय की मोहताज नहीं है।

            सामाजिक सरोकारों से वास्ता रखने वाली अंजू त्रिपाठी पति राजकुमार त्रिपाठी का नाम इस वार्ड के लगभग सभी गणमान्य लोगों की जुबान पर अनायास ही चर्चा का रूप ले चुकी है। विगत अल्प दिनों में ही यह एक आंदोलन का रूप धारण कर चुकी है। स्वाभाविक रूप से यदि अंजू त्रिपाठी चुनाव लड़ती हैं तो वे केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के झंडे तले ही अपना चुनाव लड़ना पसंद करेगी।

                                 अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति अंजू त्रिपाठी की सभ्यता, सरलता, कर्त्तव्य निष्ठा, प्रगतिशील विचार , वार्ड के लोगों के प्रति अपनी ईमानदारी और पार्टी के प्रति निष्ठा को कितना तवज्जो देती है, या दूसरे शब्दों में की पार्टी अंजू त्रिपाठी के इन गुणों को कितना सम्मान देती है। यह तो आने वाला समय ही सुनिश्चित करेगा।

You may also like

Leave a Comment