रेलवे के मान्यता चुनाव में मजदूर कांग्रेस ने लहराया विजय पताका

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। संपूर्ण भारत के 19 जोनों में हुए रेलवे के मान्यता चुनाव में विभिन्न ट्रेड यूनियन पार्टियों ने अपना जोर आजमाया।बिलासपुर जोन में 5 पार्टियों की जोर आजमाईश में सभी यूनियनों को पछाड़ते हुए मजदूर कांग्रेस ने जीत हासिल की।

रायपुर, बिलासपुर एवं नागपुर मंडल से चुनाव परिणाम आए, जिसमें रेलवे मजदूर कांग्रेस को सबसे अधिक 3,925 वोट बिलासपुर से, 3,763 वोट नागपुर से और 2,318 वोट रायपुर से मिले। इसके अलावा, पोस्टल बैलेट से 87, हेडक्वार्टर से 351, डब्ल्यूआरएस एवं जीएसडी से 521 और एमआईबी से 127 वोट मिले। इस चुनाव में कुल 39,034 रेल कर्मचारियों ने 82 बूथों पर मतदान किया था।
11 साल बाद हुए इस चुनाव में 6 संगठनों ने भाग लिया, लेकिन रेलवे मजदूर कांग्रेस को कर्मचारियों का भरपूर समर्थन मिला। इससे पहले, 2013 में भी रेलवे मजदूर कांग्रेस ने बिलासपुर जोन में जीत दर्ज की थी। परिणाम घोषित होते ही मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेलवे संस्कृतिक भवन के बाहर ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।

रायगढ़ में जोरदार हुआ इस्तकबाल
                   शानदार जीत दर्ज करने के बाद जब जोनल सहायक महामंत्री शेर खान समेत उनके साथी रायगढ़ सेक्रेटरी संजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार, पप्पू कुमार, मनीष कुमार, अमित गुप्ता, धनराज राव का रायगढ़ हुआ तो कार्यकर्ताओं ने इंटक अध्यक्ष शाहनवाज खान के नेतृत्व में उनका जमकर स्वागत किया। कैलाश, महेन्द्र कुमार, संजय जांगड़े, प्रवेश, टीकाराम साहू, पंकज कुमार, ज्ञान प्रकाश, छोटे लाल गोंड समेत कार्यकर्ताओं एवं रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के बाहर आतिशबाजी तो वहीं स्टेशन के अंदर ढोल और गुलाल उड़ाते हुए मिठाई बांटकर स्वागत हुआ। इसके बाद रैली के रूप में स्टेशन भ्रमण करते हुए गार्ड ड्राईवर लाॅबी होते हुए सभी लोग मजदूर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां जीत के जश्न के लिये सब को बधाई दी गई। वहीं, विजय जुलूस रविवार दोपहर 2 बजे करना तय किया गया।

यह जीत है हम सबकी : शेर खान
शेर खान ने कहा कि यह जीत सभी मजदूर कांग्रेस के साथियों और रेल कर्मचारियों की है। 13 वर्ष सत्ता में रहकर मजदूर कांग्रेस ने रेल कर्मचारियों के हित में जो कार्य किया, इसी का नतीजा है कि इतने सारी पार्टियों के चुनाव लड़ने के बावजूद कर्मचारियों ने मजदूर कांग्रेस को अपना नेतृत्व कर्ता चुना। संगठन के सभी प्रमुख नेताओं, मजदूर कांग्रेस के महामंत्री पीताम्बर के कुशल नेतृत्व के साथ विजय अग्निहोत्री, बी. कृष्णकुमार रवि धल, शेर खान ने दिन रात एक कर जिस जज्बे के साथ कार्यकर्ताओं के अंदर इच्छा शक्ति को मजबूत रखने का जो परिचय दिया है वो काबिले तारीफ है। इसके साथ रायगढ़ शाखा सचिव ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस जोश को हमे निरंतर बरकरार रखना है, ताकि आने वाले 5 वर्ष के चुनाव में भी हमे जीत दर्ज करने में आसानी हो।

You may also like

Leave a Comment