ननसिया स्कूल के शिक्षकों ने नौनिहालों को दी स्वेटर की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। जिला मुख्यालय से 7 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम ननसिया के शासकीय हाई स्कूल में कक्षा छठवीं से दसवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं जिसमें आसपास के समीपस्थ ग्राम छुहीपाली. केनापाली, अमलीभौना एवं सांगीतराई के छात्र – छात्राएं अध्ययन करने आते हैं। इनमें  अधिकांश बच्चे सामान्य परिवार और गरीबी रेखा अंतर्गत आने वाले लोगों से संबंधित हैं। इस बार ठंड से बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और एक सुखद वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के साथ सभी में एकरूपता बनी रहे, इसको ध्यान में रखते हुए संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूल कर्मचारियों ने स्वयं से 50,000 रुपए एकत्र कर उस राशि से स्वेटर खरीद कर अध्ययनरत सभी 170 छात्र-छात्राओं को वितरित किया।

                 एक समान कलर और अपने नाप का स्वेटर पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मधुर मुस्कान एवं खुशहाली के भाव देखते ही बन रहा था। स्वेटर वितरण समारोह में शालेय प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, श्रीमती कल्याणी पाण्डेय (प्राचार्या), श्रीमती कविता मिश्रा (व्याख्याता), श्रीमती तरन्नुम खान (व्याख्याता), श्रीमती रंजना मिश्रा (व्याख्याता), मायाधर पटेल (प्रधान पाठक), श्रीमती विलासिनी पुजारी (शिक्षिका), श्रीमती रोशनी वैष्णव (शिक्षक), श्रीमती वंदना यादव (शिक्षक), रणविजय कुमार भारती (शिक्षक), डोलनारायण पटेल (स.शि.), रामशंभु साय (सहायक ग्रेड 2), पीताम्बर साय (सहायक ग्रेड 3), लक्ष्मी प्रसाद सिदार (भृत्य) की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ला गढ़े बर

                                   ननसिया विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रति इस पुनीत कार्य को प्रेरक एवं सराहनीय बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल ने अन्य स्कूलों को भी अपने विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को सहयोग करने की अपील की। वहीं सेवाभावी शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी।

You may also like

Leave a Comment