हरिराम अग्रवाल को आरएसएस के विभाग प्रचारक और व्यापारी वर्ग ने दी शोकांजली

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल (90 वर्ष) के गत 9 दिसंबर को स्वर्गवास के बाद उनके निवास स्थान चैतन्य नगर कॉलोनी में मुलाकात और शोक संवेदना प्रकट करने कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक पहुंच रहे हैं।

                    वहीं, रायगढ़ शहर के गणमान्य नागरिक सुरेश अग्रवाल, रामनिवास मोड़ा, सुभाष अग्रवाल, संजय रतेरिया, प्रमोद टिंकू अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पत्रकार अनिल रतेरिया, सागर महामिया, विजय केडिया, पूर्व पार्षद दिबेश सोलंकी, आरएसएस रायगढ़ के विभाग प्रचारक डॉ. राजकुमार भारद्वाज ने पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के निवास स्थान चैतन्य नगर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता हरिराम अग्रवाल के छायाचित्र में पुष्प तथा माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

You may also like

Leave a Comment