अग्निवीर भर्ती के लिए मैदान में दौड़ रहा था अभ्यर्थी, गश खाकर गिरने से हुई मौत

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

डॉक्टर्स और परिजनों ने कहा – सिकल सेल से पीड़ित था युवक, पोस्टमार्टम के बाद शव भेजा गया गृहग्राम, जिला प्रशासन के अधिकारी भी गए हैं साथ

अंतिम संस्कार के लिए दी गई सहायता राशि, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिलेगा 10 लाख

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर के बोईरदादर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती के लिए अभनपुर से आए एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, मैदान में दौड़ने के दौरान अचानक सिर चकराने से अभ्यर्थी युवक ऐसे गश खाकर गिरा कि अस्पताल ले जाने के बाद भी वह बच नहीं सका। वहीं, डॉक्टर्स और परिजनों का कहना है कि सिकलसेल की बीमारी से ग्रस्त था। बहरहाल, सच क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

               रायगढ़ स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में सेना के आयोजकों के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार गत 9 दिसंबर को मनोज कुमार साहू पिता अनिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, ग्राम खोरपा, ब्लॉक / तहसील – अभनपुर, जिला-रायपुर द्वारा, आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक मैदान में गिर गया।

                   अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम के द्वारा मौके पर ही जांच किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक जांच पश्चात् पाया गया कि अभ्यर्थी को सांस लेने में काफी दिक्क्त हो रही थी। अभ्यर्थी का SPO2 ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल लगातार कम हो रहा था, जिसके कारण अभ्यर्थी सचेत परंतु डिसओरीयेंटेड पाया गया। उसे तत्काल मेडिकल ऑक्सीजन प्रदाय के साथ प्राथमिक चिकित्सा प्रदाय करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय, रायगढ़ रिफर किया गया, जहां अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया।

                     उसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ भेजा गया, जहाँ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के विशषज्ञो की टीम के द्वारा समुचित इलाज किया गया। परंतु अभ्यर्थी की स्थिति अति गंभीर होने के कारण 9 दिसंबर की रात करीब 11:35 बजे मृत्यु हो गई। परिजनों के कथनानुसार एवं चिकित्सकों के जांच अनुसार यह पाया गया कि अभ्यर्थी मनोज कुमाार साहू पूर्व से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था।

बहरहाल, 10 दिसंबर को प्रातःकाल परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इसके पश्चात् परिजन को शव सुपुर्द करके तहसीलदार एवं सीईओ जनपद के साथ गृह ग्राम खोरपा, तहसील अभनपुर भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। एवं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी 10 लाख रूपयें के आर्थिक सहयोग प्रदान किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment