एमआईसी की बैठक में 3 करोड़ से अधिक कार्यों को मिली हरी झण्डी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

महापौर, आयुक्त के साथ जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न एजेंडा पर की चर्चा

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। महापौर कक्ष में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विभिन्न एजेंडा पर चर्चा करते हुए 3 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य को स्वीकृति दी गई।

    सोमवार दोपहर लगभग 3 से महापौर कक्ष में मेयर श्रीमती जानकी काटजू की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक शुरू हुई। सबसे पहले इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों के एजेंडा पर चर्चा की गई। इसमें 17 पात्र आवेदकों को योजना का लाभ देने संबंधित निर्णय लिया गया। तदुपरांत राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से संबंधित प्राप्त हितग्राहियों के आवेदनों पर चर्चा करते हुए 7 आवेदकों को योजना का लाभ देने की सहमति बनी।

                                इसी तरह वार्ड क्रमांक 27 अतरमुड़ा से मंगल भवन तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 32 सर्वेश्वरी स्कूल से 25 एम एल डी प्लांट तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 21 सर्किट हाउस से हाउसिंग बोर्ड तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 22 हनुमान मंदिर से मुख्य मार्ग तक डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 4 जवाहर नगर में सड़क निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 6 पहाड़ी नाला के पानी को नाले में जोड़ने संबंधित कार्य आदि पर चर्चा की गई और इन सभी एजेंडा को सर्वसम्मति से पारित किया गया। एमआईसी की बैठक में एजेंडा से संबंधित सदस्यों द्वारा किए गए सवालों के जवाब कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए।

                बैठक में एमआईसी मेम्बर्स प्रभात साहू, विकास ठेठवार, शेख सलीम नियारिया, संजय देवांगन, संजय चौहान, राकेश तालुकदार, रत्थू जायसवाल एवं सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment