रायगढ़ में दिखी साय सरकार के सुशासन की झलक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

विष्णुदेव के आग्रह पर रायगढ़ की सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं को जारी किया महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त के 652 करोड़

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के सुशासन की झलक देखने को मिली।

               मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया। सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की।

       यह पहला मौका होगा जब किसी योजना के हितग्राही ने ही योजना की राशि जारी की है। मार्च 2024 से सहायता राशि अंतरण की शुरुआत की गयी। अब तक 10 किश्तों को मिलाकर कुल 6530 करोड़ का भुगतान प्रदेश की महतारियों को किया जा चुका है।

You may also like

Leave a Comment