प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को जयंती पर कांग्रेस परिवार ने किया नमन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। कांग्रेस भवन रायगढ़ में देश के प्रथम राष्ट्रपति महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारत स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की स्मृति तस्वीर पर पुष्पहार अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

       जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अनिल शुक्ला ने बताया कि भारत रत्न से सम्मानित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई थी। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त भारत के पहले मंत्रिमंडल 1946-47 में कृषि एवं खाद्य मंत्री का दायित्व भी निभाया था। वे आधुनिक भारत के निर्माता प्रख्यात विधि वेत्ता थे महान मानवता वादी भी थे, साथ में वे महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी भी थे।

                 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता हरेराम तिवारी, नारायण घोरे पूर्व एल्डरमैन, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, राकेश पांडेय (प्रांतीय महासचिव), विकास ठेठवार (ब्लॉक अध्यक्ष), मदन महंत (ब्लॉक अध्यक्ष जूटमिल), श्रीमती रंजना पटेल (पार्षद), रिन्की पाण्डेय, गणेश घोरे, संतोष कुमार चौहान, संतोष ढीमर, शेख ताजीम, सत्यप्रकाश शर्मा, संतोष बोहिदार, अनुराग गुप्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता रिन्की पांडेय ने दी।

You may also like

Leave a Comment