ईंट भट्ठे की महिला श्रमिक ने लगाई फांसी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। पति की मौत और कोख सूनी होने के गम में डूबी एक ईंट भट्ठे की महिला श्रमिक ने तनहा जिंदगी से त्रस्त होकर फांसी लगा ली। यह दुखद प्रसंग शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

                                       घटना की विवेचना कर रहे सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर ग्राम धरमपुर में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब दर्रामुड़ा स्थित घर के बरामदे में बंधे साड़ी के फंदे पर सुकृता खड़िया पति स्वर्गीय गोपी खड़िया की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में झूलती पाई गई।

                                          पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि सुकृता के पति की मृत्यु हो चुकी है। बेवा महिला की कोई संतान भी नहीं थी। ऐसे में वह ईंट भट्ठे में रोजी मजदूरी कर किसी तरह एकांकी जीवन व्यतीत कर रही थी।

                                               ऐसे में माना जा रहा है कि अकेलेपन से घिरी महिला ने आखिरकार जीवन से मोहभंग होते ही खुदकुशी करते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, जूटमिल पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

You may also like

Leave a Comment