संयुक्त संकुल पंचपारा के शिक्षकों ने रिया मेहता को दी भावभीनी विदाई

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सिखने-सिखाने की प्रक्रिया, शिक्षण शैली और सारगर्भित उद्बोधन बनी शिक्षिका की पहचान

पुसौर/रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन में कार्यरत रिया मेहता का तबादला होने पर संयुक्त संकुल पंचपारा के शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

          दरअसल, रिया ने अपने कुशल शिक्षण शैली, विषय वस्तु को सहज, सरल, रोचक तरीके से बताने और सारगर्भित उद्बोधन से अपनी पहचान बनाते हुये विकासखंड पुसौर के पंचपारा संकुल में सेवाए देते हुये बच्चों व शिक्षकों मे अपनत्व की भाव जागृत किया। वे जब भी किसी विद्यालय पहुँचती हैं तो बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखते हुए खुशनुमा माहौल उत्पन्न कर पढ़ाई हेतु वातावरण निर्माण करती हैं, जिससे बच्चे सहज तरीके से सिखते हैं। उनकी कुशल व्यक्तित्व व शिक्षण की प्रशंसा विकासखंड के शिक्षक व बच्चों में है।

दो वर्ष सेवा देने के उपरांत उनका स्थानांतरण अन्य जगह हो जाने से विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर दिनेश कुमार ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनाएँ प्रेषित किया। संयुक्त संकुल पंचपारा के शिक्षकों ने सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी। इसमें पंचपारा संकुल से श्रवण कुमार साव (सीएसी), समस्त शिक्षक, बड़े हरदी संकुल शान्तनु पंडा (सीएसी), शिक्षकगण, सोड़ेकेला संकुल से पंचानंद निषाद सीएसी साथियों के संग इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुये शिक्षकों ने रिया मेहता की कार्यशैली व उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया। रिया मेहता ने विकास खंड पुसौर उनके जीवन पथ पर दीर्घ काल तक स्मरण रहने व शिक्षकों का सहयोग हमेशा याद रहने संबंधित उद्बोधन से संबोधित किया। अंत मे संयुक्त संकुल पंचपारा की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया कार्यक्रम में तीनों संकुल के शैक्षिक समन्वयक, सभी संस्था प्रमुख, शिक्षक व शिक्षिका वर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment