इंडेन मैनेजर की कर दी कुटाई, डिलीवरी ब्वॉय चढ़ा पुलिस के हत्थे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। इंडियन गैस मैनेजर से मारपीट और गाली-गलौच के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 नवंबर को सुबह और शाम के समय की है, जब आरोपी महेश साहू (32 वर्ष) ने मैनेजर विकास शर्मा (39 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला किया।

कल शाम दरोगापारा बूढ़ी माई मंदिर के पास रहने वाले विकास शर्मा (39 वर्ष) द्वारा थाना कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि वह इंडियन गैस गौरीशंकर मंदिर चौक में मैनेजर का काम करता है। इंदिरा नगर पार्षद गली निवासी महेश साहू सुबह शराब के नशे में ड्यूटी पर आया था। मैनेजर विकास शर्मा ने उसे काम से मना कर दिया।

इससे नाराज महेश शाम 4 बजे इतवारी बाजार में पहुंचा, जहां विकास शर्मा कुर्सी पर बैठे थे। वहां महेश ने गाली-गलौच करते हुए अचानक लोहे के धारदार हथियार (चाकूनुमा बांदा) से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत मामला कायम किया। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 118 बीएनएस भी जोड़ी गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी महेश साहू पिता रामदीन साहू को गिरफ्तार कर उसके पास से अपराध में प्रयुक्त लोहे का बांदा बरामद किया। महेश साहू को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव और आरक्षक गणेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment