24
रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर के केलोविहार कॉलोनी स्थित यादव धर्मशाला मे सर्व यादव समाज ने 29 वां मड़ई महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया।
बैठक में सर्व यादव समाज ने आगामी 22 दिसंबर को मड़ई महोत्सव कार्यक्रम निर्धारित किया। बैठक में सर्व यादव समाज के सर्वश्री जतीराम यादव, बीपी गोपाल, गणेश यादव, अनिल यादव, शाखा यादव, अशोक यादव, विकास ठेठवार, संतोष यादव, खोपेन्द्र यादव, आशीष यादव, जयकिशन यादव, गिरजाशंकर यादव, संगीता यादव, चमेली यादव, नीलू यादव, संतोषी यादव, सहोद्रा यादव आदि समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।