सीएमएचओ कार्यालय में 18 और 19 नवंबर को वॉक इन इंटरव्यू

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज़)। सारंगढ़ जिले के भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की एक मोबाइल मेडिकल यूनिट चलित वाहन इकाई के संचालन के लिए मानव संसाधन की अस्थाई संविदा भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। आवेदन का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में या कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

   वॉकिंग इंटरव्यू अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स का इंटरव्यू 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार लैब टेक्नीशियन तथा वाहन चालक का इंटरव्यू 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू में निर्धारित समय सुबह 9 से 11 बजे तक अभ्यर्थियों का आवेदन पंजीयन किया जाएगा और प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र की सूची दोपहर 2 बजे तक प्रकाशित किया जाएगा। दोपहर 2 से 3 बजे तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा।

        इसी प्रकार शाम 5 बजे तक पात्र-अपात्र सूची की अंतिम प्रकाशन एवं मेरिट लिस्ट और चयन सूची के प्रकाशन किया जाएगा। भर्ती हेतु निर्धारित आवेदन शुल्क के ₹200 लिया जाएगा। आवेदन शुल्क के लिए जिला रेडक्रास सोसाइटी समिति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कक्ष क्रमांक 6 में आवेदन शुल्क जमा कर पावती लिया जा सकता है। वाक् इन इंटरव्यू के दिन आवेदन शुल्क की जमा पावती संलग्न करना अनिवार्य है अन्यथा बिना पावती संलग्न आवेदन को अमान्य किया जाएगा।

             चिकित्सा अधिकारी के लिए योग्यता एमबीबीएस, स्टाफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएम कोर्स उत्तीर्ण और सीजी नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। इसी प्रकार लैब टेक्नीशियन के लिए बीएमएलटी या डीएमएलटी के साथ छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। वाहन चालक के लिए आठवीं पास और हैवी व्हीकल लाइसेंस जीवित होना अनिवार्य है।

                         इच्छुक पत्र विद्यार्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर निर्धारित तिथि एवं समय में निर्धारित स्थान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में उपस्थित होकर वाक् इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment