मधुगुंजन के दूसरे रोज भी कलाकारों ने दी उम्दा प्रस्तुति

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने विजेताओं को पुरस्कृत कर बढ़ाया उत्साह

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। मधुगुंजन श्रृंगार 2024 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ श्रीमती पूर्णाश्री रावत ओडिसी नृत्यांगना, शरद वैष्णव (संचालक श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय), अजीत कुमार स्वाइन (अध्यक्ष आयोजन समिति) निर्णायक द्वय डॉ. गुंजन तिवारी एवं होरील गौर (इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़) की उपस्थिति में हुआ।

                      दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रथम खंड के रूप में के बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, चांपा, कोरबा सहित ओड़िशा झारसुगुड़ा एवं हैदराबाद, केरल के प्रतिभागियों ने कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, सेमी क्लासिकल, तबला, शास्त्रीय गायन, सुगम गायन, लोक नृत्य, गिटार विद्या में अपनी प्रस्तुतियां दी। द्वितीय संध्या में 250 प्रतिभागियों की एकल, युगल, त्रय एवं समूह के रूप में 100 एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से मंच सुशोभित रहा।

        द्वितीय खंड नृत्य उत्सव की संध्या दिशा सिंह कथक, लावण्या देशमुख कथक, प्राप्ति व्यास, सौम्या नामदेव कथक, अनोखी चंदेल भरतनाट्यम, नृत्य नाद समूह कथक, अलका कुर्रे एवं समूह कथक की प्रस्तुति, तृतीय खंड के रूप में पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि कार्तिकेय गोयल (कलेक्टर रायगढ़), श्रीमती अनुभा गोयल (आयकर डिप्टी कमिश्नर), अतिथि श्रीमती पूनम सोलंकी, आयोजन समिति के सम्मानित सदस्यों व निर्णायकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। तबला वादन में अतुल्य चौबे ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

You may also like

Leave a Comment