एक रोटी कम खाना, मगर बच्चों को पढ़ाना – उत्तरी जांगड़े

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

5 दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुईं सारंगढ़ विधायक

कोसीर/सारंगढ़ (सृजन न्यूज)। सारंगढ़ अंचल में लगातार गांव-गांव संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब हो कि गत 18 दिसंबर को गुरु घासीदास की जयंती पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाती है। इसी तारतम्य में एक माह पूर्व गुरु घासीदास जयंती का आयोजन शुरू हो जाता है और गांव-गांव जैतखाम में ध्वजा चढ़ाकर जयंती मनाते हैं। इसी कड़ी में ग्राम चुरेला छिंद में पांच दिवसीय भव्य गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

                          इसमें श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तिहारू राम पटेल, युवा नेता रमेश खुंटे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य जन शामिल हुए। विधायक उत्तरी जांगड़े ने जैतखाम में मत्था टेक पूजा-अर्चना की और क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। आयोजन परिवार ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम को सारंगढ़ विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की जयंती आपके गांव में हर वर्ष मनाई जाती है, जो खुशी की बात है।

        उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास के बताए मार्ग में चलकर हम सबको आगे बढ़ना है, साथ ही मांस, मंदिरा, नशा का त्याग करते हुए समाज को आगे बढ़ाना है। आजकल के युवा वर्ग नशापान में रहते हैं, जिन्हें माता-पिता को समझाने की आवश्यकता है। भले ही एक रोटी कम खाना है, मगर बच्चों को पढ़ना है। गुरु घासीदास के संदेश मनखे-मनखे एक समान को जन-जन तक पहुंचना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment