चार पहिया वाहनों पर काले शीशे लगवाने वाले सावधान!

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। चार पहिया वाहन के शीशों पर काली फिल्म का उपयोग वर्जित है। न्यायालय के आदेशानुसार काली फिल्म लगाने वालों पर पुलिस यातायात नियमों के अनुरूप कार्रवाई करती है। इसी क्रम में आज सुबह टाउन पेट्रोलिंग दौरान ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चद्रा द्वारा ब्लैक फिल्म लगी कार सीजी 13 व्ही /7598 पर कार्रवाई करते हुए कार में लगी ‍फिल्म निकलवाया गया।

                             वाहन चालक आय मानिक निवासी ननसिया कबीर चौक जूटमिल पर मोटरयान अधिनियम 100(2) के तहत 2,000 रूपये का समन शुल्क काटा गया है। वाहन चालक का पूर्ण पता, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया गया है। आय को हिदायत दी गई कि आगे कभी वाहन पर काली फिल्म लगाए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment