युवक पर टांगी से हमला करने वाला गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़तमनार अंतर्गत ग्राम जांजगीर में मारपीट की सूचना डॉयल 112 को मिली। मौके पर पहुंची डॉयल 112 स्टाफ द्वारा मापीट में घायल शनि सिदार (25 साल) निवासी ग्राम जांजगीर को उपचार के लिये सीएचसी तमनार में भर्ती कराया गया।

                         घटना को लेकर आहत की छोटी बहन प्रिया सिदार द्वारा थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज करा और बताई कि दिनांक 12 अप्रैल की दोपहर इसके भाई शनि सिदार और गांव के सुरेश सिदार के बीच झगड़ा हुआ था रात करीब 8.30 बजे सुरेश सिदार इसके घर आया और भाई शनि सिदार से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा शनि द्वारा पैसे नहीं देने पर गाली गलौच करते हुये घर से टांगी लाया और उसके पीठ पर मारा। इस बीच घर के लोग आकर बीच बचाव किये और डॉयल 112 को सूचना दिये। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 294,506,323,327 भादवि के तहत अपराध कायम किया गया। आहत शनि सिदार को तमनार अस्पताल में प्रारंभिक उपचार बाद रायगढ़ अस्पताल रिफर किया गया है। आहत के मुलाहिजा रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 307 भादवि विस्तारित कर तत्काल थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर एवं स्टाफ द्वारा दबिश देकर आरोपी सुरेश सिदार पिता स्व. सुदर्शन सिदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम जांजगीर फिटिंगपारा, तमनार को हिरासत में लिया गया। यही नहीं, घटना में प्रयुक्त टांगी और घटना समय पहने कपड़े वगैरह जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

                                   आरोपी की तत्काल पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, ASI खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, आरक्षक भीष्मदेव सागर तथा डॉयल 112 स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

You may also like

Leave a Comment