आरएसएस के जतरी उपखंड में यादगार रहा विजयादशमी उत्सव और पथसंचलन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जतरी उपखंड में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन गत 29 अक्टूबर को ग्राम बड़े भण्डार में सम्पन्न हुआ। 

                 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ स्वयंसेवक बीरबल गुप्ता एवं प्रमुख वक्ता रायगढ़ जिला कार्यवाह मुकेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी उत्सव विजय का प्रतीक है। संघ की स्थापना 1925 से प्रारंभ हुई और आज संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर तैयार हुआ है। आज देश में राष्ट्र विरोधी शक्तियां समाज को खंडित करने का प्रयास में लगा है। ऐसे समय में हमे भी इस संगठन के माध्यम से ताकतवर और सशक्त होकर एक साथ चलने की जरूरत है। संघ संस्कार एवं अनुशासन और देशभक्ति के रूप में कार्य कर रहा है।

                         इस अवसर पर अमृत वचन जगन्नाथ प्रधान और एकल गीत वीरेंद्र पटेल ने किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने बड़ेभण्डार के मुख्य बस्ती में घोष के स्वर के साथ पथ संचलन किया। पथसंचलन कार्यक्रम स्थल से प्रारम्भ होकर बरगद चौक, बीच बस्ती,गांधी चौक, साप्ताहिक बाजार होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल तक किया गया। चौक चौराहे पर स्वयंसेवकों के स्वागत ग्रामवासियों व माताओं द्वारा फूलों से पुष्प वर्षा कर किये गए। मंच संचालन खण्ड बौद्धिक प्रमुख ओमप्रकाश गुप्ता और खण्ड कार्यवाह यतीश कुमार मालाकार ने आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक खण्ड शारीरिक प्रमुख चंद्रहास प्रधान रहे।

                           कार्यक्रम में रायगढ़ जिला प्रचारक ईश्वर कुम्भकार, महेश साहू, पंचानन गुप्ता, हिन्दकिशोर प्रधान, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख महेत्तर सिदार एवं सहशारीरिक शिक्षण प्रमुख विकास साव, रमेश कुम्भकार, जिला सामाजिक सदभाव प्रमुख मकरंद गुप्ता, हिन्दू जागरण मंच के संयोजक सुरेन्द्र पाल सिंह, ब्रजेश गुप्ता, परदेशी रात्रे, विद्यानंद प्रधान, यशवंत प्रधान एवं क्षेत्र के स्वयंसेवक और ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment