ओपी को धान की माला पहनाकर किसान आया सुर्खियों में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

धरती के श्रृंगार को उपहार के तौर पर पाकर वित्तमंत्री हुए गदगद

रायपुर (सृजन न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में दिवाली से धान पक कर तैयार हो जाता है। सभी तरफ लहलहाती धान की बलिया धरती का श्रृंगार सोने से करती हुई प्रतीत होती है। ये अवसर धान पूजा का है और धान की बालियों को घर की चौखट में लगाए जाने की पावन परम्परा है।

                रायपुर निवासी किसान भाई पटेल ने धान की माला पहनाए कर विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी को अनोखे तरीके से बधाई दी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी अपने सोशल मंच से तस्वीर साझा करते हुए प्रदेश वासियों को धनतेरस की बधाई दी।

वित्त मंत्री ओपी ने धनतेरस के इस पावन पर्व पर भगवान धनवंतरी से प्रदेशवासियों के लिए धन, धान्य, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। भगवान धनवंतरी की कृपा प्रदेश वासियों पर सदा बनी रहे।

You may also like

Leave a Comment