सेवनिवृत्ति पर प्रधान आरक्षक रतन सिंह को एसपी ने दी भावभीनी विदाई

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। जिला पुलिस बल में कार्यरत प्रधान आरक्षक रतन सिंह अपनी 62 वर्ष अधिवर्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए, जिन्हें पुलिस कार्यालय में ससम्मान विदाई दी गई।

                            पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने सादगीमय किन्तु गरिमामय वातावरण में प्रधान आरक्षक रतन सिंह ठाकुर का शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया ततपश्चात अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ फूलमाला पहना कर प्रधान आरक्षक रतन सिंह को दीर्घायु व स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। सेवा सम्मान कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक के परिवारजन भी उपस्थित थे।

                             गौरतलब है कि प्रधान आरक्षक रतन सिंह ने लंबे समय तक थाना यातायात में अपनी सेवाएं दी। सेवानिवृत्ति के पूर्व वे थाना अजाक रायगढ़ में पदस्थ थे। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अखिलेश कौशिक, डीएसपी अनामिका जैन, आरआई अमित सिंह एवं कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे ।

You may also like

Leave a Comment