हर घर कमल निशान पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य : विकास केडिया

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया ने भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “विजय बूथ अभियान” का शहर में शुभारम्भ करते हुए घर-घर कमल खिलाने के संकल्प लिया।
                इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत उन्होंने अपने ही घर से करते हुए कहा कि महान उद्देश्य हेतु शुरू किए महान अभियान की शुरूआत स्वयं के घर परिवार और कार्यस्थल से ही होना चाहिए ताकि खुद में सकारात्मक ऊर्जा का संचार सदैव बना रहे। भाजपा नेता विकास केडिया और उनके साथ रायगढ़ शहर भाजपा के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्तागण बूथ क्रमांक 1 और 13 में स्थित कई कार्यकर्ताओं के घरों सहित आम जनता के घर घर जाकर लोगों के घरों में कमल निशान का झंडा लगाते हुए लोगों से हाथ जोड़कर अपील करते देखे गए।

                     भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है। उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है, हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता को रायगढ़ लोकसभा सहित यहां की सभी 11 सीटों में भाजपा को जिताकर इस महान अभियान में अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए।

                         आगे श्री केडिया ने दोनों ही बूथ कार्यकर्ताओं और आम जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लबरा सरकार ने जनता से 36 वादा करके एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। पूरे पांच साल जनता को धोखे में रखा, लेकिन इस बार उसको सबका सिखाना है, उसका पूरा सफाया करना है क्योंकि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है और कांग्रेस द्वारा मिले धोखे को जनता अच्छे से समझ चुकी है, इसलिए नरेन्द्र मोदी को इस मर्तबे फिर प्रधानमंत्री बनाने हेतु तीसरी बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीताना होगा।

You may also like

Leave a Comment