हाईवे में हादसा : पावर ग्रिड के पास दो बाइक भिड़ने से 1 की मौत, 2 जख्मी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। हादसे की डगर कहे जाने वाले घरघोड़ा-रायगढ़ नेशनल हाइवे में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं। यह दुर्घटना घरघोड़ा में पावर ग्रिड के पास भालूमार नर्सरी रोड की है। पुलिस जांच में जुटी है।

         प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घरघोड़ा से रायगढ़ रोड में पावर ग्रिड के आगे भालूमार नर्सरी के बीच में शुक्रवार देर शाम दो बाईक में आपस मे इस कदर भिड़े कि 1 शख्स की जान ही निकल गई। वहीं, दो अन्य घायल हैं।बताया जाता है कि रायगढ़ से हीरो पैशन बाईक में सवार नन्दकिशोर पैंकरा और CD डिलक्स में सवार मनोज कुमार राठिया ( 24 वर्ष) पतरापाली के साथ सवार लक्ष्मी नारायण की मोटर सायकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई।

                      बहरहाल, राहगीरों की सूचना पर 112 ने घायलों को घरघोड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में मनोज राठिया पिता सूरज राठिया (24 साल) पतरापाली को मृत घोषित कर दिया है तो घायलों का उपचार जारी है। घरघोड़ा पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

You may also like

Leave a Comment