सारंगढ़ (सृजन न्यूज़)। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सुदूर अंचल कनकबीरा में मां विंध्यवासिनी देवी की मंदिर पर लोग दूर-दूर से दर्शन करने पहुंच रहे और पूजा-अर्चना कर अपने को धन्य मान्य रहे हैं। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े नवरात्रि के सातवें दिन मां विंध्यवासिनी देवी की मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना कर अंचल वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा। उसी दिन गिरीविलास पैलेस से कुलीशा मिश्रा भी बिंझवार समाज के लोगों से मिली।
विंध्यवासीनि देवी के मंदिर में 11 अक्टूबर को सामूहिक कन्या भोज का आयोजन कर कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। पूरे समाज के जागरूक लोग अपनी सजगता का परिचय देते हुए नवरात्रि पर्व पर सुबह-शाम अपनी सेवाएं दे रहे है और अंचल में उत्साह है।