निगम का फरमान : विजयपुर और टूरकुमुड़ा तालाब में होगा मूर्ति विसर्जन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। निगम प्रशासन द्वारा विजयपुर तालाब एवं सहदेव पाली टूरकुमुड़ा तालाब को प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित किया गया है। निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से उक्त दोनों तालाब में ही प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की गई है।

                 नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए विस्तृत रूप से गाइड लाइन जारी किया गया है। गाइडलाइन के अनुसार निगम प्रशासन द्वारा विजयपुर तालाब एवं तुर्कूमुड़ा तालाब को प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित किया गया है। उक्त दोनों ही प्रतिमा विसर्जन स्थलों में प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्याप्त साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रेन आदि वाहनों की व्यवस्था रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

                           निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से उक्त दोनों तालाब में ही प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की गई है। निर्धारित तालाब के अलावा अन्य तालाब या नदी में मूर्ति विसर्जन करते पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment