वृद्धाश्रम में लीनेस सेवांजली ने सेवा कर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow
https://www.youtube.com/@srijannewsraigarh

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। लीनेस सेवांजली रायगढ़ ने समाज में वृद्धजनों के योगदान को सम्मान देने, उनके प्रति समर्थन, देखभाल की भावना विकसित करने के साथ उनके स्वास्थ्य, कल्याण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एरिया एडवाइजर (फाउंडर अध्यक्ष) ली. सुमिता पांडेय तथा अध्यक्ष ली. रजनी मिश्रा के मार्गदर्शन में सेवांजली क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने गांधी और शास्त्री की जयंती वृद्धा आश्रम में मनाया।

     समाजसेवी महिलाओं ने आशा निकेतन में आश्रम के बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने वृद्धा आश्रम परिसर की सफाई कर स्वच्छता की शपथ भी ली। सेवांजली सदस्यों ने प्रत्येक वरिष्ठ जनों के साथ उनके जीवन के बहुमूल्य अनुभवों को साझा किया। उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश करते हुए निराकरण के साथ सतत संपर्क और सहयोग के लिए उन्हें भी आश्वस्त किया। वहीं, गांधीजी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सर्वजन हिताय के उद्देश्य पर प्रार्थना की गई।

           इस दौरान दोनों महानायकों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को साझा भी किया गया। अंत में आश्रम के बुजुर्गों को फल, बिस्किट और स्वादिष्ट नाश्ता वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। सेवांजली सदस्यों के साथ समय बिताने पर वरिष्ट जन आनंदित हुए और उन्होंने दुआएं दी। इसके साथ ही सेवांजली रायगढ़ ने क्लब के बीओडी की बैठक में आगामी आधिकारिक यात्रा की तैयारी पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

                          इस कार्यक्रम में चेयरपर्सन ली. तनु शर्मा, ली. प्रिया पांडेय, ली. ममता चौहान, कोषाध्यक्ष ली. रूपांजली देशमुख, ली. कावेरी शुक्ला, ली. प्रतिभा सिंह, ली. निशत अली, ली. सुधा मिश्रा, ली. लता बघेल, ली. सुनीता यादव, ली. रीटा श्रीवास्तव, ली. सरोजनी कुर्रे की गरिमामय उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment