छग में 1 लाख नए भाजपा सदस्य बनाने शकील अहमद करेंगे 4 रोज तक सरगुजा दौरा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायपुर (सृजन न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 तहत प्रदेश भाजपा द्वारा सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ को भीअपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान में लगाया गया है। इसी कड़ी में अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ को भी 1 लाख अल्पसंख्यक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

          भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय प्रभारी गगनदीप सिंघ ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लगातार पूरे प्रदेश सभी जिलों में प्रवास कर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। इसी कड़ी में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वे 4 दिवसीय सरगुजा संभाग के प्रवास पर रहेंगे।

           प्रदेश कार्यालय प्रभारी गगनदीप सिंघ ने 4 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के बारे बताया कि 1अक्टूबर को सरगुजा एवं बलरामपुर ,2 अक्टूबर सूरजपुर एवं कोरिया,3 अक्टूबर मनेंद्रगढ़ जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। वहीं, अल्पसंख्यक बूथ में जाकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से संपर्क कर मोदी एवं विष्णुदेव साय सरकार के विषय को रखते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने हेतु अपील भी करेंगे।

You may also like

Leave a Comment