रायगढ़। सहायक खाद्य अधिकारी की कमान सम्हाल रहे चितरंजन सिंह का सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला तबादला हो गया है। जशपुर में पदस्थ खुमेश्वर सिंह अब रायगढ़ के नए फूड अफसर होंगे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव अमितोष जॉन ने लोकहित और प्रशासनिक दृष्टिकोण से रायगढ़ के सहायक खाद्य अधिकारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भेजते हुए उनकी जगह जशपुर में सेवारत खुमेश्वर सिंह को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रायगढ़ में पदस्थ किया है। इसी तरह जांजगीर-चाम्पा जिले की सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती वर्षा नेताम को सक्ती की नई जिम्मेदारी दी गई है।