रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। छत्तीसगढ़िया फिल्मों से सियासत में भी कामयाबी का स्वाद चखने वाले विधायक और पद्मश्री अनुज शर्मा ने चक्रधर समारोह के नौवें दिन आज मंच पर अपनी टीम के साथ गीतों की जबर्दस्त प्रस्तुति देते हुए खूब रंग जमाया।
उन्होंने गुरु वंदना से गीत आरम्भ करते हुए छत्तीसगढ़ी में जसगीत गाकर श्रोताओं को अपने साथ जोड़ा और खूब वाहवाही पाई। यही नहीं, अनुज ने अपनी गायन क्षमता का लोहा मनवाते हुए दर्शकों को भी गाने पर इस कदर मजबूर किया कि चक्रधर समारोह का पूरा पंडाल गूंजता रहा। समाचार लिखे जाने तक उनका कार्यक्रम जारी है।