घड़ी चौक पर लगी नई घड़ी, सत्तीगुड़ी चौक पर लगेगी अशोक स्तंभ सिंह की मूर्ति

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

चक्रधर समारोह के मद्देनजर निगम प्रशासन करा रहस्य चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। चक्रधर समारोह के आयोजन पर निगम प्रशासन द्वारा चौक और चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर चौक-चौराहे आकर्षक नजर आएगी।

                 7 सितंबर से चक्रधर समारोह का आयोजन शुरू हो रहा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा चौक-चौराहै का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। रामलीला मैदान से लगे हुए घड़ी चौक और सत्तीगुड़ी चौक का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है। घड़ी चौक पर नई घड़ी लगाने के साथ लाइटिंग, सीपीटी वर्क का कार्य चल रहा है। इसी तरह नीचे गार्डन का कार्य होगा।

           वहीं, सत्तीगुड़ी चौक पर अशोक स्तंभ सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा रही है एवं लाइटिंग का कार्य चल रहा है। इधर चक्रधर नगर चौक पर स्थित राजा चक्रधर की प्रतिमा और चौक का रंगरोगन कराई गई है। चौक का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है। कार्य पूर्ण होने पर यह शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

You may also like

Leave a Comment