जेसीआई एल्यूमिनी क्लब का मिड ईयर कांफ्रेंस, ग्रेजुएशन सेरेमनी और इंस्टालेशन सेरेमनी रही यादगार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जेसीआई इण्डिया की अग्रणी सामाजिक संस्था जेसीआई एल्यूमिनी क्लब जोन 9 की मिड ईयर कान्फ्रेंस, ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं इंस्टालेशन सेरेमनी होटल श्रेष्ठ रायगढ़ में संपन्न हुई । इस सेरेमनी में संस्था के वरिष्ठ सदस्यों के साथ आसपास के अलग-अलग चैप्टर से आए हुए जेसीआई के वरिष्ठ सदस्यों ने भी भाग लिया । जेसीआई अल्युमिनि क्लब संस्था के वरिष्ठ सदस्यों का स्वतंत्र समूह है।

    गौरतलब है कि संस्था में 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का अधिकृत रूप से किसी पद पर चयन नहीं किया जाता अतः संस्था द्वारा ही वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों का फायदा पाने के लिए स्वतंत्र रूप से एल्यूमिनी क्लब का गठन किया गया है। इसी क्लब की ग्रेजुएशन एवं इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन होटल श्रेष्ठ में विगत 1 सितंबर को किया गया ।अपूर्वा गोयल के गणेश वन्दना से कार्यक्रम की शुरुवात हुई। शपथ ग्रहण समारोह मे अजय अग्रवाल ने जोन चेयरमैन की शपथ ली एवं अपनी जोन 9 की जोन बोर्ड कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि चैन्नई से पधारे नेशनल चेयरमैन अंबु थे।

          अन्य अतिथि पास्ट इन्टरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. रामअवतार शर्मा, फाउंडर जोन प्रेसीडेंट विजय गुप्ता, पास्ट जोन प्रेसीडेंट नितिन ठक्कर, जोन प्रेसीडेंट अमन शुक्ला, IPZC पंकज जायसवाल, JAC जोन सचिव अनिल जैन, पास्ट फाइनेंस कमेटी मेम्बर मनीष शाह , संजय लोढ़ा, अमित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल की कार्यकम में उपस्थिति के कारण चार चांद लग गये। जॉन नाइन के पदाधिकारी की उपस्थिति सहित भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर, अंगुल, झारसुगुड़ा, रायगढ़, रायपुर ,बिलासपुर, दुर्ग, नागपुर से 55 से भी अधिक डेलिगेटस JAC मिडकोन कार्यकम में शामिल हुए।

               कार्यक्रम में जोन के 9 पदाधिकारी मुकेश अग्रवाल, अनिल जैन, अर्पिता गुलहाने, राजीब स्कुनिया को बेस्ट जोन बोर्ड मेम्बर का अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं अच्छे कार्य के लिये जयेश पोमल, अजय तिवारी, तनय शेखर, मनीष जयसवाल को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सभी ने प्रात: 10 से रात्रि 10 बजे तक गरिमामय माहौल में खूब मस्ती की एवं लजीज व्यंजनों के साथ गेम, संगीत, डाँस इत्यादि कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द लिया।

                          कार्यकम को सफल बनाने में कान्फ्रेस डायरेक्टर पंकज अग्रवाल, प्रोगाम कोर्डिनेटर सीए नितेश अग्रवाल, होस्ट प्रेसीडेंट सीए विकास अग्रवाल, जोन बोर्ड मेम्बर मुकेश अग्रवाल, विकास सिंघल, मानव अग्रवाल, विक्रम अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, आनन्द मोदी, मुकेश केड़िया, अविनाश बेरीवाल, विनय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मुकंद जैन, आशीष गुप्ता, सुमन दत्ता, तनय जैन का पूरा सहयोग रहा। यह प्रेस विज्ञप्ति संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

You may also like

Leave a Comment