10 दिवसीय रामलीला का आगाज होगा 3 अक्टूबर से

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

मोबाइल क्रांति के युग में भी सार्वजानिक रामलीला समिति के कार्यक्रम में उमड़ता है जनसैलाब

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सार्वजनिक रामलीला द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला मंचन 3 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। सार्वजनिक रामलीला समिति की माँ रामेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में पदाधिकारी कलाकार शामिल थे।

           सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 सितम्बर गणेश चतुर्थी के दिन स्थल पूजा होंगी और इसी दिन से पाण्डेय लकड़ी टाल परिसर में रिहर्सल भी प्रारम्भ होगा। समिति के दीपक पाण्डेय, सूरज उपाध्याय राकेश दुबे, नीरज यादव, महेश यादव, रवि दीक्षित, पूर्व पार्षद शाखा यादव, गजेंद्र सिंह समेत युवा पदाधिकारी और कलाकार शामिल थे। इस दौरान रामलीला को और भी आकर्षक बनाने पर जोर देते हुए मंच सज्जा को और भी भव्यता प्रदान करने की बात कही गई।

                    कलाकार चयन अतिशीघ्र होगा जो भी कलाकार श्रीराम की लीला में अपने अभिनय का जादू दिखाना चाहते हैं वो राकेश दुबे और नीरज यादव से सम्पर्क कर सकते हैं। दशहरा आयोजन को और भव्य बनाने पर जोर दिया गया। माँ रामेश्वरी देवी दुर्गा माता मंदिर में धूमधाम से नवरात्रि का त्यौहार मनाया जायेगा। सभी कलाकार बेहद प्रसन्न है क्योंकि इस बार लगभग 4 वर्षो के बाद पूरे 10 दिनों का रामलीला का आयोजन होगा।

You may also like

Leave a Comment