लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस ने सीएम और गृहमंत्री का फूंका पुतला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व और पूर्व विधायक प्रकाश नायक की उपस्थिति में स्टेशन चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन करते हुए आक्रोश जताया।

                           विदित हो कि भिलाई, दुर्ग में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये दमनात्मक कार्यवाही  यानी लाठीचार्ज व 150 से अधिक कांग्रेसियों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार 29 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। शताधिक कांग्रेस कार्यकताओं ने गगन भेदी नारे लगाकर पुलिस की झूमाझटकी के बीच मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंका।

         कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही उनके द्वारा अपनी नाकामी को छिपाने के उद्देश्य से कांग्रेस के लोगों के प्रति लगातार अनुचित व्यवहार व उन पर झूठे एफआईआर व मुकदमे करने का सिलसिल्स चल रहा है। जब भी कांग्रेस विरोध करती है तो उल्टा उनके ही खिलाफ झूठे मुकदमे बनाने का काम कर रही है। यदि ये सिलसिला नहीं थमता तो हमें उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

       पुतला दहन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू, जिला कांग्रेस महामन्त्री शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, सलीम नियारिया, राकेश पांडेय, उपेंद्र सिंह, बीनू बेगम, रंजना पटेल, वसीम खान, आशीष शर्मा, नरेंद्र जुनेजा, भरत तिवारी, रिंकी पांडेय, गोविंद साहू,सोनू पुरोहित, अभिषेक शर्मा, रत्थू जायसवाल, संदीप अग्रवाल, विजय टंडन, आकाश समुद्रे, श्रेयांश शर्मा, राजेश कछवाहा, शारदा सिंह गहलोत, संजुक्ता सिंह राजपूत, गणेश घोरे, वीरू गुप्ता, रमेश भगत, दीपक इजारदार उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment