BMW बिज़नेस ट्रेनिंग की सफलता के बाद लोगों को JCI की नई सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/n8wjbHhTBcE?si=yRc3UJxPOE2wZ0ux

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की शीर्ष सामाजिक संस्थाओं में शुमार जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा लगातार एक से बढ़कर एक समाज उपयोगी कार्यक्रम शहर में किये जा रहे हैं। विगत दिनों आयोजित हुए बिज़नेस ट्रेनिंग सेमिनार BMW की सफलता से उत्साहित संस्था द्वारा रायगढ़ शहर को एक नई सौगात मिलने वाली है।

          विश्व विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. हर्षवर्धन जैन का एक मोटिवेशनल सेमिनार संस्था द्वारा आगामी 13 सितंबर को नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर डॉ. जैन के लाखों फॉलोअर्स है और उनके द्वारा अनेक कॉरपोरेट को और संस्थाओं को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग भी दी जाती है। इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी आकाश अग्रवाल (दुल्हन साड़ी) द्वारा इसकी रूपरेखा बनाकर भव्य तैयारी भी आरंभ कर दी गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर के लोगों को एक विश्व विख्यात स्पीकर को सुनने का मौका मिलने वाला है। शहर वासियों में अभी से इस प्रोग्राम को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है।

             संस्था के वर्तमान अध्यक्ष जेसी सीए विकास अग्रवाल, आईपीपी जेसी सीए नितेश अग्रवाल एवं सचिव जेसी सुमित बट्टीमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शुरुआत में ही हमने इस वर्ष को डायमंड जुबली वर्ष की भव्यता के साथ मनाने का निश्चय किया था क्योंकि भारत में संस्था को आए हुए इस वर्ष 75 वर्ष हो चुके हैं। संस्था अपने उसे निश्चय की ओर प्रतिबद्धता से बढ़ रही है। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

You may also like

Leave a Comment