गर्ल्स हाई स्कूल की 75 बेटियों को मिली सायकल की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कोसीर/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कोसीर मुख्यालय के स्थानीय कन्या हाई स्कूल में आज दोपहर 1 बजे सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा 9 वीं की छात्राओं को सांकेतिक सायकल का वितरण किया गया ।

           सरस्वती सायकल योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जो छत्तीसगढ़ सरकार 2004 से लगातार बालिकाओं को स्कूल जाने और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए निःशुल्क सायकल वितरण कर रही है जिससे दुर्गम स्थानों से बेटियां स्कूल पहुंचकर अपनी शिक्षा पूर्ण कर भी रहे हैं। सायकल वितरण कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती की तैल चित्र पर अतिथियों ने पूजा-अर्चना की तो विद्यार्थियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ और तिरंगा झंडा भेंट कर स्वागत किया।

               कार्यक्रम को शाला विकास समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वैजयन्ती लहरे ने सरस्वती सायकल योजना पर प्रकाश डालते हुए छात्रओं को बधाई देते हुए कहा कि कोमल हूं कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है। संबोधन के पश्चात छात्राओं को सांकेतिक सायकल वितरण किया गया। इस वर्ष कन्या हाई स्कूल में 75 छात्राओं को निः शुल्क सायकल दी गई।

             सायकल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कन्या हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सीमा मिंज, शाला विकास समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वैजयन्ती लहरे, वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे, शिक्षक तोमर सिंह जांगड़े, थानेश्वर चंद्रा, मानसेवी शिक्षिका श्वेता यादव, रश्मि यादव, नीतीश वर्मा, बसंत यादव और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवम चंद्रा, भूषण लाल चंद्रा, सुखराम अनंत, हीरालाल के साथ विद्यार्थी गण भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment