बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा का दिया गया संदेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

प्रति दिवस किया जा रहा हर घर तिरंगा के लिए कार्य

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सोमवार दोपहर महापौर श्रीमती जानकी काटजू, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी, निगम कमिश्नर  सुनील कुमार चंद्रवंशी, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, पार्षदगण, निगम के अधिकारी और कर्मचारी, निगमान्तर्गत कार्य करने वाले ठेकेदारों ने बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा का संदेश दिया।

                   दोपहर 12:30 बजे नगर निगम कार्यालय से 100 से ज्यादा बाइकों पर सवार होकर रैली निकाली गई। रैली सुभाष चौक, स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, हंडी चौक, गद्दी चौक से सरस्वती प्रतिमा होते हुए शहीद चौक, सिग्नल चौक, चक्रधर नगर चौक से वापस सिग्नल चौक, गोपी टॉकीज, अग्रसेन चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय में समाप्त हुआ।

            इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारा गुंजायमान होता रहा। सभी ने हर घर तिरंगा लहराने की अपील शहर वासियों से की। इसी तरह शाम के समय पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत की स्वतंत्रता में भागीदारी निभाने वाले सभी सेनानियों को नमन करते हुए उनके सम्मान में आन बान और शान से तिरंगा झंडा फहराने एवं तिरंगा झंडा की गौरव को बरकरार रखने की शपथ दिलाई गई।

You may also like

Leave a Comment