शराब के लिए रूपए नहीं मिला तो चूड़ा से कूट दिया युवक को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शराब भट्टी के पास एक सिरफिरे ने दबंगई करते हुए हाथ मे पहने चूड़े से युवक की इसलिए कुटाई कर दी, क्योंकि उसने मदिरापान के लिए रुपए देने से अपना हाथ खींच लिया। नशे के लिए गुनाहगार बनने का यह हिंसक वाक्या शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने वारदात के बाद फरार मुल्जिम को गिरफ्तार किया है।

                    बीते 4 अगस्त को जूटमिल थाना में पांच पारा कोड़ातराई के उमेश गुप्ता (42) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अगस्त की शाम करीब 6 बजे कोड़ातराई शराब भट्टी के पास संत विनोबा नगर का दर्बीन निषाद उसके साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था जो रास्ता रोककर इससे शराब के लिए पैसे मांगा। उमेश द्वारा पैसे देने से मना करने पर, आरोपी ने मां-बहन की गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्कों से मारपीट किया, आरोपी के कलाई में पहने चूड़ा से उमेश के सिर और माथे पर चोटें आईं।

                         जूटमिल पुलिस ने दर्बीन निषाद परधारा 296, 351 (2),115 (2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी दर्बीन निषाद (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मारपीट में प्रयुक्त चूड़ा भी जब्त किया। पुलिस ने जांच, गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (2) और 119 (1) भी विस्तारित की गई है। घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी के भय से गांव से फरार हो गया था।

                   हालांकि, मुखबिर की सूचना पर दर्बीन को घेराबंदी कर पुसौर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी व हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

You may also like

Leave a Comment