कांग्रेस ने मनाई अगस्त क्रांति दिवस पर भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस भवन में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त को अमर शहीदों को नमन कर कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त ने महापौर जानकी काटजू व कांग्रेस जनों की उपस्थिति में भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख नेताओं अमर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

              महापौर जानकी काटजू ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश को आजाद कराने के लिए कांग्रेस के असंख्य नेताओं ने अपने सर्वस्व का त्याग किया। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जीवन का बलिदान किया। ब्रिटिश साम्राज्य को देश से उखाड़ फेंकने के लिए बापू ने भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद कर स्वतंत्रता प्राप्ति के इस आंदोलन को एक नई शक्ति प्रदान की थी। इस देश को आजाद कराने में कांग्रेस के नेताओं का त्याग, बलिदान एवं संघर्ष का विश्व में अनूठा इतिहास है। भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। हम आज उन सभी आजदी के  लिए संघर्ष करने वाले नेताओं को नमन करते हैं।

                   कांग्रेस के प्रदेश प्रवक़्ता हरेराम तिवारी ने बताया कि 8 और 9 अगस्त 1942 की दरमियानी रात को मुंबई में कांग्रेस के अधिवेशन में अंग्रेजों भारत छोड़ो का प्रस्ताव पास किया गया था। सुबह होने से पहले ही कांग्रेस के अधिकतर नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ के नारे ने देशभर में इस आंदोलन को फैला दिया। इस आंदोलन के प्रभाव स्वरूप अंग्रेजी हुकूमत के हौसले पस्त ही चुके थे। स्पष्ट हो चुका था कि अंग्रेज अब ज्यादा समय तक भारत मे टिके नहीं रह सकते और पूरे देश की इस एकता के फलस्वरूप ही हमें आजादी मिली। आज हम उन सभी अमर शहीद क्रांतिकारियों को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

        कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, महापौर जानकी काटजू, प्रदेश प्रवक़्ता, हरेराम तिवारी, पूर्व एल्डरमैन नारायण घोरे, संतोष बोहिदार, संजय चौहान, रुक्मणि साहू, वीनू बेगम, संतोष चौहान गुरुजी, विनोद कपूर, अमृत काटजू , गोपाल मेहर, अभिषेक शर्मा, दीपक, गणेश घोरे, दुलाल शर्मा, आनंद कुमार कुर्रे, शुक्लाम्बर, दया यादव, दर्शन चौहान उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment