डेंगू के डंक से जनता को बचाने विनय ने कलेक्टर को दिए सुझाव

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

वार्डवार समिति में हो डॉक्टर्स, पार्षद, नागरिक और प्रशासन, निःशुल्क खून जांचने की कीट लैब उपलब्ध कराए शासन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजगता से इंसान का प्रयास हो तो निश्चित ही स्वस्थ जीवन की कल्पना होगी। इसमें रायगढ़ शहर के पिछले वर्षों के आंकड़े को देखा तो डेंगू नामक बीमारी ने मकड़जाल सा बना लिया है पर सजगता से नागरिकों ने इसे दूर करने का प्रयास किया है। यदि जिला प्रशासन महत्वपूर्ण योजनाओं में इस घातक बीमारी के निवारण को शासकीय योजना में शामिल कर ले तो निश्चित ही आगामी दिनों में रायगढ़ डेंगू मुक्त होने का प्रयास होगा।

                               रायगढ़ बचाओ – लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला, सुरेश साहू, संतोष यादव गुड्डा, मनोज पटनायक, प्रकाश पंडा, अनुज पटनायक, प्रदीप मिश्रा, रंगीला भाऊ, अक्षत खेडूलकर, संगीता जैन, दुर्गा चौहान, गुड्डी सिंह, कौशल्या चौहान, अभिषेक चौहान, किरण गुप्ता, पूनम गिरी, तिजेश जायसवाल, सुयश ठेठवार, अनिल चीकू आदि ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को डेंगू बीमारियों के रोकथाम के लिए पत्र प्रेषित किया है। सुझाव पाती में कहा गया है कि रायगढ़ में विगत कई वर्षों डेंगू नामक खतरनाक बीमारी का फैलाव होता रहा है। इस बीमारी से नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में हो जाता है। पूर्व के वर्षों में अनेक ही दुखद मृत्यु भी हुई है पर सजगता से इसको रोका जा सकता है।

                 सुझाव में प्रमुखता से बताया गया कि नगर निगम के सफाई विभाग के तहत इसकी मॉनिटरिंग जिला प्रशासन से हो। शहर के प्रत्येक वार्डों की समिति बनाएं जिसमें आंगनबाड़ी सहायिकाओं, स्वास्थ्य अमला, राजस्व विभाग के पटवारी और आरआई, महिला स्व – सहायता समूह, वार्डों में स्थित शासकीय राशन दुकानों का वितरक, जागरूक नागरिकों, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स सहित पार्षदों की समिति बनाकर डेंगू बीमारी से बचने के लिए जागरूकता अभियान के तहत मोहल्ले की बजबजाती गंदी नालियों की सफाई और मोहल्लों में फैले, गंदे कचरे को तुरंत उठवाना। वहीं, घरों के फूलों के गमलों,बपुराने टायरों, कूलरों, छतों में जमा पानी को तुरंत फेंकने का प्रयास हो।

        विगत 5 सालों से जिन जगह या मोहल्ले में इसका फैलाव हुआ, उसे चिन्हित कर विशेष रूप से वहां जागरूकता और सहयोग का प्रयास सुनिश्चित हो। डेंगू की जांच के लिए खून टेस्ट कीट शासन के द्वारा निःशुल्क देने से स्थानीय निजी खून जांच करने वाली लैब में निश्चित ही सस्ते दर में उनकी जांच हो सकेगी ताकि इसके मरीज को सीधा लाभ होगा। इसके साथ हर वार्ड में इससे बचने और निवारण की सामग्री निश्चित स्थान पर उपलब्ध हो जो शासकीय नियुक्त समिति के प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर सहित सभी समिति के सदस्यों का उल्लेख हो ताकि वार्ड के नागरिकों को यह निवारण सामग्री समय से उपलब्ध करवा सके।

                      रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के सदस्यों ने यह भी कहा कि पूर्व के वर्षों में उनके द्वारा इससे बचने के लिए सैकड़ों लीटर जला मोबिल निगम आयुक्त को निःशुल्क प्रदत किया था। यही नहीं, संस्था के द्वारा शहर के अनेक चौक-चौराहों और वार्डों में अपने परिचितों और सदस्यों के माध्यम से लोगों को जला मोबिल उपलब्ध करवाया था। इसका प्रयास पुनः करने की तैयारी कर हेल्पलाइन और इसके जागरूक सदस्यों का नाम व नंबर फिर से जारी कर अपनी ओर से डेंगू से बचाव का प्रयास संस्था करेगी। यह प्रेस विज्ञप्ति विनय शुक्ला ने जारी की है।

You may also like

Leave a Comment