तारापुर विद्यालय के 31 बेटियों को मिली साइकिल की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एवं प्रेरक योजना के क्रियान्वयन की दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में 31 छात्राओं को 2 अगस्त को निःशुल्क साइकिल वितरित किया गया।

           ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक एवं शाला प्रबंधन समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मेदनी पटेल, पूर्व सरपंच राजेंद्र डनसेना, उप सरपंच प्रतिनिधि कैलाश निषाद के आतिथ्य एवं प्रभारी प्राचार्य भोजराम पटेल तथा शिक्षक व शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यालय के अलग-अलग समुदाय से अनुसूचित जनजाति वर्ग से 11, अजा वर्ग से 5 तथा पिछड़ा वर्ग के 15 छात्रा मिलाकर 31 छात्रों को निःशुल्क साइकिल वितरित किया गया।

                                  साइकिल पाने वाली छात्राओं के चेहरे पर अत्यंत हर्ष का भाव देखा गया। छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए शाला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने नियमित रूप से विद्यालय आकर अपना भविष्य संवारने का आशीर्वाद प्रदान किया। प्राचार्य भोजराम पटेल ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना छात्राओं को स्कूल तक लाने के लिए प्रेरित करती है। अब उन्हें स्कूल पहुंचना सहूलियत हो जाएगी।

               उन्होंने यह भी कहा कि विशेष कर अन्य ग्राम व दूर से तारापुर विद्यालय पढ़ने के लिए आने वाली छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें नियमित रूप से स्कूल पहुंचने की सुविधा होगी और वे शिक्षा के प्रति जागृत होंगे।

You may also like

Leave a Comment